केन्द्रीय कारा में महिलायों को सिलाई प्रशिक्षण के लिए रोटरी गया सिटी ने दिया सिलाई मशीन

2 Min Read
  • सभी महिलायों को दिया गया वस्त्र व सैनेटरी पैड
गया। महिला दिवस पर रोटरी गया सिटी की ओर से सैनेटरी पैड के साथ इनलोगों को सिलाई प्रशिक्षण के लिए दो सिलाई मशीन भी दिया गया। इस दौरान बादशाह डालमिया ने महिला बंदियों से कहा कि आपलोग कपड़े का थैला बनाये उसे हम खरीदेगें। इससे आपसभी को आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं रितु डालमिया ने प्रशिक्षण प्राप्त कर जीवन संवारने की बात कही। उषा दुबे ने भी कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वह महिला बंदियों को ब्युटिशियन कोर्स करायेगी।
सभी महिला बंदियों को दिया गया वस्त्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला बंदियों को साड़ी भी क्लब की ओर से दिया गया है। इस मौकै पर रोटरी गया सिटी के अध्यक्ष विजय भलोटिया ने कहा कि भविष्य में कारा के बंदियों के लिए जो भी सहायता की जरूरत पड़ेगा उसे वह करने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत कारा उपाधीक्षक सतीश कुमार सिंह, सहायक कारा अधीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डा. रतन कुमार, डा. अमिता सिन्हा  कांतेश कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिंह, राजकुमार दुबे, अमरेश कुमार व क्लब की महिलायों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कारा उपाधीक्षक ने क्लब के सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
102
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *