विशेष धावा दल ने  9 प्रतिष्ठानों में धावा बोल 9 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

3 Min Read
  • बाल श्रमिकों को मुक्त कराने का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश 
अशोक वर्मा
मोतिहारी : श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं  श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश  के नेतृत्व मे  मेहसी एवं मधुबन  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।
 जाँच के क्रम में मेहसी प्रखंड के कुल -09 प्रतिष्ठानों क्रमश: बेबी गारमेंट्स, स्वाती स्वीट्स, अपना रेडिमेंट, मंटू मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, एहराज ट्रेसेज एंड वॉच हाउस इलेक्ट्रीशियन, सास्वत वस्त्रालय, मुरादाबादी मशहूर चिकन भंडार एवं हिम्मतलाल कपड़ा दुकान से 1-1 बाल श्रमिक अर्थात कुल-09 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा  बताया कि बच्चों से प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है।
 इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी।
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में  श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मेहसी प्रभारी मधुबन रविरंजन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर सरफराज अहमद खान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन रोहित कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, फेनहारा विकास कुमार मिश्रा,  प्रयास संस्था से विजय कुमार शर्मा, आशीष परियोजना डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल के प्रतिनिधि, निर्देश संस्था से रजनीश कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण से श्री मंगल कुमार सिंह तथा मेहसी थाना के 10 पुलिस  कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम  शामिल थी।
114
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *