निगम स्तर पर टीम बनाकर प्रत्येक रात्रि में स्टेशन, बस स्टैंड निराश्रितों को चिन्हित कर आश्रय स्थल में लाने का निर्देश : जिलाधिकारी

2 Min Read
गया ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एस एम एवं नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित गांधी मैदान आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया है। आश्रय स्थल का संचालन दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित क्षेत्र स्तरीय संगठन के द्वारा किया जाता है। निरीक्षण के क्रम में आश्रय स्थल में कंबल ,चादर, तकिया आदि समुचित मात्रा में उपलब्ध पाए गए हैं। डेंगू एवं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी उपलब्ध पाई गई है। नगर के सभी मुख्य चौराहा पर एवं आश्रय स्थल के निकट दिनांक 18 से ही अलाव जलाया जा रहा है, लेकिन जनता बता रहे हैं कि गया के चोक और पुरानी गोदाम में अलाव नही जलाया गया है।जिसे निरंतर चलने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है इसके साथ ही साथ आश्रय स्थल  का एक बल्ब फ्यूज पाया गया जिसे तत्काल बदलने हेतु आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा आश्रय स्थल में लोगों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निगम स्तर पर टीम बनाकर प्रत्येक रात्रि में स्टेशन एवं बस स्टैंड के निकट निराश्रितों को चिन्हित कर आश्रय स्थल में लाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही साथ आश्रय स्थल में उपलब्ध सामग्रियों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया है। गांधी मैदान अवस्थित आश्रय स्थल संख्या 2, 3 एवं 4 का भी निरीक्षण किया गया हैं इस निरीक्षण के क्रम में चादर, तकिया, कंबल आदि समुचित मात्रा में पाए गए हैं। पानी पीने हेतु ग्लास, जग  उपलब्ध थे। आ रो की मरम्मती करने हेतु पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित नगर मिशन प्रबंधक को फटकार लगाई गई एवं एआइओ पर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया है।  इस निरीक्षण के क्रम में उपनगर आयुक्त नगर प्रबंधक एवं नगर मिशन प्रबंधक उपस्थित थे ।
109
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *