क्या फिर बंद होंगे ₹500 के नोट? मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की डिमांड, बोले- सिर्फ ₹100 और ₹200 के नोट चलें!

Live News 24x7
4 Min Read

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को देश की अर्थव्यवस्था और करेंसी सिस्टम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक बार फिर ₹500 के नोटों को चलन से बाहर करने (Scrap) की अपनी पुरानी मांग को दोहराया है. नायडू का साफ मानना है कि देश में केवल ₹100 और ₹200 के नोट ही रखे जाने चाहिए, जबकि ₹500, ₹1,000 और ₹2,000 जैसे बड़े नोटों को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी गई अपनी पुरानी ‘डिजिटल करेंसी रिपोर्ट’ को याद किया. उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे. उनके अनुसार, बड़े नोटों पर रोक लगाने और डिजिटल लेनदेन (Digital Transactions) को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार और काले धन पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सकती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर तकनीक का सही इस्तेमाल हो, तो देश में संपत्ति निर्माण और गरीबी उन्मूलन कोई मुश्किल काम नहीं है.

स्थानीय निकाय चुनावों में टूटा धनबल का खेल

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख नायडू ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में एनडीए (NDA) गठबंधन ने धनबल (Money Power) के प्रभाव को खत्म करने में बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि इन चुनावों के नतीजे सिर्फ गठबंधन की जीत नहीं हैं, बल्कि सुशासन, सामाजिक न्याय, नए नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता के अटूट समर्थन को दर्शाते हैं.

2024 के आम चुनावों से भी ज्यादा बढ़ा NDA का वोट शेयर

मुख्यमंत्री ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि शहरी स्थानीय निकायों और परिषद चुनावों में एनडीए गठबंधन ने कुल 58.9 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं. यह 2024 के आम चुनावों में मिले 55.3 प्रतिशत वोट शेयर की तुलना में 3.6 प्रतिशत अधिक है. इसके उलट, विपक्षी दल वाईएसआरसीपी (YSRCP) का वोट शेयर 39.81 प्रतिशत से गिरकर 33.56 प्रतिशत पर आ गया है, जो 6.25 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है. दोनों के बीच वोटों का अंतर 25.34 प्रतिशत रहा.

ZPTC, MPTC और शहरी निकायों में NDA का एकतरफा दबदबा

चुनावी नतीजों का पूरा ब्योरा देते हुए सीएम नायडू ने बताया कि गठबंधन ने हर स्तर पर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है:

ZPTC चुनाव: कुल 659 सीटों में से एनडीए ने 575 सीटों पर जीत दर्ज की और 28 में से 27 जिलों में बढ़त बनाई. सात जिलों में तो YSRCP अपना खाता भी नहीं खोल पाई.

MPTC चुनाव: कुल 9,818 सीटों में से गठबंधन ने 7,803 सीटें जीतीं. राज्य भर में करीब 90 प्रतिशत मंडल अध्यक्ष पद एनडीए के खाते में जाने की उम्मीद है.

शहरी निकाय (Urban Bodies): 100 मेयर और चेयरपर्सन पदों में से गठबंधन ने 94 पदों पर कब्जा जमाया (जिसमें TDP को 70, जनसेना को 20 और BJP को 4 पद मिले). कुल 3,941 वार्डों में से एनडीए ने 3,233 वार्ड (82%) जीते, जबकि YSRCP सिर्फ 558 वार्डों पर सिमट गई और 22 शहरी निकायों में एक भी वार्ड नहीं जीत सकी.

9
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *