फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

Live News 24x7
4 Min Read
पटना : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार की अनुशंसा पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के निर्देश पर डा. अस्थाना को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर पत्रकारिता, कला, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डा. राजेश अस्थाना लंबे समय से पत्रकारिता के साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों यथा रंगकर्म व फिल्म अभिनेता निर्देशक के रूप में जुड़े रहे हैं। उनके मनोनयन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों ने कहा कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों और विभिन्न रचनात्मक विधाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
अपने मनोनयन पर डा. राजेश अस्थाना ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, डॉ . रंजन कुमार एवं प्रेम कुमार समेत संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
डा. अस्थाना ने कहा कि संगठन ने उनपर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। लोक कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच और अन्य सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा देने तथा कलाकारों को उचित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज की कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए भी पहल की जाएगी।
डा. अस्थाना ने कहा कि इस दायित्व को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधियों को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष वरीय संस्कृतिकर्मी व पत्रकार प्रेम कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी व पत्रकार रविन्द्र कुमार, वरीय पत्रकार  संजय कौशिक, राकेश ओझा, आलोक कुमार, फिल्म अभिनेता संजू सोलंकी, वरीय रंगकर्मी व साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर के अलावा जिले के कलाकारों के साथ साथ फिल्म निर्देशक मुकेश वर्मा, पत्रकार व रंगकर्मी संजय श्रीवास्तव सुमन, सागर सूरज, रामकुमार गिरी, पत्रकार रंजन श्रीवास्तव, सुदीप कुमार, प्रांजल श्रीवास्तव, नृत्य निर्देशक प्रमोद गुप्ता, विजय अमित, साक्षी बरनवाल, रहमान शेख़, पप्पू गुप्ता, मो. शाहनवाज, सौरभ वर्मा, विनोद तिवारी, ब्रज किशोर प्रसाद, विनोद मिश्रा, कपिलदेव राम, अभय अनन्त, सचिन पाण्डेय, मो. शहजाद, संतोष शर्मा, रंगकर्मी बबीता श्रीवास्तव, संगीता कुमारी, प्रिया कुमारी, मंजू सिन्हा, प्रतिभा शर्मा ने बधाई दी है।
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *