दिल्ली सरकार बिहार के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने वाली है. ये बस सर्विस छठ महापर्व को देखते हुए शुरू की जा रही है. छठ महापर्व को देखते हुए परिवाहन विभाग की योजना है कि दिल्ली से बिहार के सात शहरों के लिए 50 से अधिक एसी लग्जरी बसें चलाई जाएं. दोनों राज्य सरकारों की ओर से बस सेवा को शुरू करने के समझौते को मंजूरी दी जा चुकी है.
पटना, गया मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत सात शहरों के लिए बसें चलाई जाएंगी. परिवहन विभाग ने इस संबंध में अंतिम मंजूरी के लिए एलजी तरनजीत सिंह संधू को प्रस्ताव भेजा है. एलजी से मंजूरी मिलने के बाद बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. परिवहन विभाग के अनुसार, इस योजना के पहले चरण में दिल्ली से बिहार के सात शहरों के लिए सीधा बसें चलाई जाएंगी.
परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने क्या बताया?
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस साल छठ से पहले बस सेवा शुरू करने का है. दिल्ली और बिहार सरकार के बीच इस योजना को लेकर एक एमओयू पर सहमति बना चुकी है. योजना के तहत पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत बिहार के सात स्थान दिल्ली से जुड़ेंगे.
बसें चलाने के लिए कुल 18 रूट्स चिन्हित
लंबी दूरी को देखते हुए फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों के बजाय वोल्वो बसें चलाई जाएंगी. इन बसों में यात्रियों के सामान के लिए भी पर्याप्त जगह होगी. सरकार ने दिल्ली से बिहार के बीच बसें चलाने के लिए कुल 18 रूट्स चिन्हित किए हैं, लेकिन पहले चरण में सात शहरों के लिए ही बसें चलाई जाएंगी. यात्रियों की मांग और संचालन की स्थिति के आधार पर बाकी रूट पर भी सेवा को बढ़ाया जा सकता है.
15