चित्रकला से होता है रचनात्मक शक्ति का विकास: अंजनी अशेष

Live News 24x7
1 Min Read
  • बच्चों ने बनाई मां दुर्गा की मनमोहक तस्वीर
 अशोक वर्मा
मोतिहारी :  शहर से सटे अरेराज रोड, लक्ष्मीपुर स्थित जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को नवरात्रि के मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए सीनियर और जूनियर दो ग्रुप बनाए गए थे। सीनियर ग्रुप को मां दुर्गा की तस्वीर का थीम दिया गया था, वहीं जूनियर ग्रुप को भारत का मानचित्र बनाकर उसे रंगों से सजाना था। प्रतियोगिता में 85 बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य अंजनी अशेष ने पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर  पर श्री अशेष ने कहा कि चित्रकला से बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है तथा उनके अंदर कल्पनाशीलता बढ़ती है। मौके पर शिक्षक विक्रम कुमार,  रोशन त्रिपाठी,  नवीन श्रीवास्तव,  प्रीति कुमारी,  रितिका दुबे,  प्रियंका झा, रिंकी कुमारी,  प्रतिमा कुमारी,  प्रियय कुमारी आदि मौजूद थे।
11
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *