गया जी।जदयू जिला कार्यालय, गया जी में जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पितृपक्ष महासंगम मेला-2026 में आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को हरसंभव सहयोग तथा “अतिथि देवो भवः” के भाव से सेवा करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जदयू कार्यकर्ता मेला क्षेत्र एवं शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर आम नागरिकों को जागरूक करेंगे तथा पिंडदानियों एवं तीर्थयात्रियों के प्रति सहयोग और सद्भाव का वातावरण बनाने का आग्रह करेंगे।
तीर्थयात्रियों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से संवाद कर आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं के लिए आग्रह किया जाएगा। इसके साथ ही शहरवासियों से अपील की जाएगी कि गया जी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप पिंडदानियों और तीर्थयात्रियों की हरसंभव सहायता करें।
इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसूदन राय, जिला महासचिव वृजराज पाण्डेय, सत्येंद्र गौतम मांझी, दिनेश प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा,विनोद यादव, प्रभात राउत, मितम्बरा लोहडे, रामनारायण शर्मा, शंभु सिंह, अरविंद वर्मा, संजय स्वर्णकार, प्रकाश पटवा, राजकुमार शाह, गीता वर्मा, सोनी भदानी, राजू रजक, मो. जफर कादरी, सियाराम मिश्रा, मो. तैयबा खान सहित अनेक वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे हैं।
17