पितृपक्ष मेला गयाजी की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है।- विजय सिन्हा प्रभारी मंत्री

Live News 24x7
1 Min Read
  • गया जी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है- प्रभारी मंत्री कृषि मंत्री
गया जी।जिला परिषद, गयाजी के सभागार में आगामी पितृपक्ष_मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की गई है।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवासन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, विधि-व्यवस्था, खाद्य सामग्री, यातायात एवं हेल्प डेस्क सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। ज़िले में जाम से मुक्ति हेतु यातायात नियमों तथा अन्य सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश भी इस  बैठक के दौरान दिया गया है।
पितृपक्ष मेला गयाजी की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने तथा मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *