मुजफ्फरपुर : गायघाट में बाढ़ से घिरे एक दर्जन गांव, वर्षा ने पीड़ितों की मुसीबत बढ़ाई

1 Min Read

गायघाट प्रखंड के पूर्वी भाग में बाढ़ की स्थिति जस की तस है। बाढ़ के पानी से घिरकर एक दर्जन गांव के लोग परेशानी झेलने को विवश हैं। एक ओर नीचे बाढ़ का पानी व दूसरी ओर उपर से भार बारिश ने पीड़ितों की समस्या को बढ़ा दिया है। प्रखंड  के केवटसा, शिवदाहा, बठवाड़ा, महेशवाड़ा, तेजौल, बरूआरी, शुबास, रजुआ टोल, मधुरपट्टी  गांव चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है।महेशवाड़ा हाईस्कूल के चारो ओर पानी से घिरे हुए हैं। बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चारों ओर तबाही का मंजर है। बाढ़ पीड़ितों को खोज खबर नहीं ली जा रही है। सरकार व प्रशासन बेखबर है। बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है।

124
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *