कैमूर में रोजगार का मेला, 1200 युवाओं की जुटी भीड़

Live News 24x7
3 Min Read
भभुआ। कैमूर जिले के बेरोजगार और कुशल युवाओं के लिए सोमवार का दिन उम्मीदों से भरा रहा। भभुआ स्थित पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय के परिसर में जिला नियोजनालय, कैमूर की ओर से एक दिवसीय नियोजन सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। रोजगार की तलाश में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1200 युवा मेले में पहुंचे। 18 कंपनियों की मौजूदगी में युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। प्रारंभिक साक्षात्कार के बाद 306 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, भभुआ विधायक भरत बिंद, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ अमित कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग भी मौजूद रहे। 706 युवाओं ने जमा किया बायोडाटा नियोजन मेले में शामिल कंपनियों के स्टॉल पर युवाओं की भीड़ देखने को मिली। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज और बायोडाटा जमा किए। विभाग के अनुसार मेले में कुल 706 बायोडाटा प्राप्त हुए। कंपनियों की ओर से प्रारंभिक साक्षात्कार के आधार पर 306 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार के साथ स्वरोजगार पर भी जोर मेले में केवल नौकरी के अवसर ही नहीं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में भी प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 16 अभ्यर्थियों को मुफ्त टूल किट प्रदान की गई। इससे प्रशिक्षित युवाओं को अपना काम शुरू करने में मदद मिलेगी। वहीं, श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग की ओर से जिले के 8 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सम्मान राशि का चेक भी वितरित किया गया। करीब 1000 युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन मेले में श्रम, उद्योग, डीआरसीसी और आत्मा (ATMA) सहित विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से करीब 1000 अभ्यर्थियों को करियर, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण किया और युवाओं से बातचीत कर रोजगार के अवसरों की जानकारी ली। उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में आयोजित होने वाले नियोजन मेलों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जाए। नियोजन मेला जिले के युवाओं को कंपनियों से सीधे जोड़ने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का महत्वपूर्ण मंच बना। 1200 युवाओं की उपस्थिति और 306 अभ्यर्थियों का शॉर्टलिस्ट होना मेले की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। 14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *