मोतिहारी। शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए मोतिहारी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नो पार्किंग, नो एंट्री, नो यू-टर्न और रॉन्ग साइड में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की है।
पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन करने से जाम की समस्या कम होगी और सड़क पर आवागमन सुरक्षित रहेगा।
17