टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित, जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली गति

Live News 24x7
2 Min Read
  • 150 मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण
  • नियमित उपचार के साथ पोषण को बताया गया जरूरी
  • निक्षय मित्र बनकर सहयोग करने की सक्षम लोगों से अपील
मोतिहारी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, मोतिहारी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट (फूड बास्केट) का वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा मरीजों को छह माह तक प्रत्येक माह पोषण आहार उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चंपारण शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर स्क्रीनिंग और नियमित उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार भी टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नगर निगम के उप मेयर लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने सक्षम लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने की अपील की। सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण ने भी उपचार के साथ संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन रणजीत कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, सहायक मोतीलाल पासवान, सुरेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *