दानी डेवलपर्स का 5वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न, मंत्री संतोष सुमन ने किया उद्घाटन

Live News 24x7
3 Min Read

अनूप नारायण सिंह।

पटना। दानापुर स्थित सुभाषन होटल एंड बैंक्वेट में दानी डेवलपर्स का 5वां स्थापना दिवस समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी तथा कंपनी के हजारों संतुष्ट ग्राहक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि “बिहार में रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। दानी डेवलपर्स ने कम समय में लोगों का विश्वास जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है। पारदर्शिता और ग्राहकों के विश्वास के आधार पर ही कोई संस्था लंबी सफलता प्राप्त करती है। मुझे विश्वास है कि यह संस्था आगे भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।”

इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व आईटी मंत्री एवं भाजपा विधायक मंटू सिंह पटेल ने कहा कि “दानी डेवलपर्स ने गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध परियोजनाओं के माध्यम से ग्राहकों का भरोसा जीता है। बिहार में निवेश और विकास की असीम संभावनाएं हैं तथा ऐसी कंपनियां राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।”

हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने अपने संबोधन में कहा कि “व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर होता है। दानी डेवलपर्स ने ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर यह साबित किया है कि ईमानदारी और सेवा भावना से ही स्थायी सफलता मिलती है।”

समारोह के दौरान दानी डेवलपर्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक भोले दानी ने सभी विशिष्ट अतिथियों का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कंपनी की पांच वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी है। भविष्य में भी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कंपनी की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रस्तुति भी दी गई। समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित कंपनी के संतुष्ट ग्राहकों ने दानी डेवलपर्स की सेवाओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए कंपनी की भावी योजनाओं की सराहना की।

पूरे आयोजन का समापन अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि दानी डेवलपर्स आने वाले वर्षों में भी बिहार के रियल एस्टेट क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *