उत्तर कोयल नहर के पानी को लेकर किसानों ने सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध के शिष्टमंडल ने मंगलवार को गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर से मुलाकात कर उत्तर कोयल नहर का पानी हर खेत तक पहुंचाने की मांग उठाई और 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नहर व्यवस्था दुरुस्त होने से क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी और खेती की लागत घटेगी। जिला पदाधिकारी ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।
इस शिष्टमंडल में गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, मोर्चा सचिव व गुरारू उत्तरी के जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव, मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल सिंह, उपसचिव देवलाल सिंह तथा सदस्य सुखींद्र कुमार शामिल रहे हैं।इस  मांग पत्र में 211 आरडी स्थित सीआर गेट पर फाटक लगाने, नहर में निर्मित अवैध दीवार हटाने, चेईं नवादा, कोटवारा और अंगरा कैनाल की सफाई कराने, अंगरा व कोटवारा शाखा नहर पर क्रमशः इस्माइलपुर और देवर रोड में रेल पुल निर्माण तथा कुटकू डैम में फाटक लगाने की मांग की गई। साथ ही भूमि अधिग्रहण के दौरान भूमि अधिग्रहण अधिनियम–2013 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
मोर्चा का कहना है कि नहर प्रणाली मजबूत होने से औरंगाबाद और गया जिलों के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और सिंचाई संकट से राहत मिलेगी।
7
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *