अरेराज के रढिया  महावीर मंदिर में हुआ विश्व हिंदू नवजागरण मंच मंगल मिलन

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
अरेराज :  अरेराज, हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में अरेराज प्रखंड मंगल मिलन का आयोजन रढ़िया हनुमान मंदिर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रधान प्रभाकर मिश्रा,संचालन अनुमंडल प्रभारी आनन्द मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उप प्रधान सुरेश नारायण पाण्डेय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामुहिक पाठ से हुआ तत्पश्चात चार सत्रों में आध्यात्मिक, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। आध्यात्मिक सत्र में मठ मंदिर के उद्देश्य एवं वर्तमान स्थिति पर जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में मठ मंदिर पुजा पाठ के साथ धर्म शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने का केंद्र हुआ करते थे।मंच के संरक्षक एवं मोतिहारी नरसिंह बाबा मंदिर के महंत मुरारी शरण पांडे ने कहा कि वर्तमान में अधिकतर मठ मंदिर में अपने उद्देश्यों के अनुरूप व्यवस्था नहीं है।मठ मंदिर की व्यवस्था सही हो इसके लिए मंच मठ मंदिर जोड़ो अभियान के अंतर्गत जिला के सभी मठ मंदिरों के आपसी समन्वय पर काम कर रहा है। स्वास्थ्य सत्र में त्रिलोकी नाथ चौधरी ने कहा कि रहना है निरोग तो करना होगा योग। उन्होंने लोगों को पवनमुक्तासन के बारे में बताया। सामाजिक सत्र के विषय विवाह पद्धति में आ रही आडंबर एवं विकृति पर जिला उपप्रधान शंभू जायसवाल ने कहा कि आज विवाह में हम अपनी सनातन विधि व्यवहार को त्याग कर पश्चिमी पद्धति को अपना रहे हैं।प्री वेडिंग जैसे कार्यक्रम हमारी विवाह पद्धति कि पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहा है। संगठन सत्र में सुरेश नारायण पाण्डेय ने कहा कि मंच समाज में संगठन एवं संस्कार के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को ग्राम स्तर पर मंगल मिलन का आयोजन किया जाता है साल में दो बार प्रखंड मंगल मिलन एवं एक बार जिला मंगल मिलन किया जाता है।साथ हीं सनातन धर्म के आधारभूत बातें चंदन, तुलसी, शास्त्र, शस्त्र एवं पीपल के विस्तार के लिए समाज को जागृत किया जाता है। कार्यक्रम में विजय कुमार, चंदन मिश्रा, शिवकुमार सोनी, कुलदीप तिवारी आदि उपस्थित थे।
6
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *