बरनवाल समाज के द्वारा रामभक्तों के सेवा हेतु विशाल भंडारा का आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
गया।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव पर बरनवाल समाज के सहयोग से पिछले 4 वर्षों से रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन स्वराजपुरी रोड महावीर स्कूल के पास होता रहा है ।पुनः इस वर्ष भी इस भव्य और विशाल भंडारे के आयोजन में गया महानगर के विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ो बरनवाल बन्धुओ और मातृ शक्ति ने अपना योगदान दिया  है।
इस अवसर पर श्री मोहनलाल जीरादेई बरनवाल सेवा सदन के अध्यक्ष कुंदन प्रकाश ने बताया कि हम सब के रोम रोम में बसने वाले प्रभु रामचन्द्र के जन्मोत्सव पर पूरे विश्व का हिन्दू समाज हर्षित एवं उल्लासित है ।। सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं ।।
गया नगर बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पवन ने बताया कि इस वर्ष लगभग 15000 रामभक्तों के लिए पूड़ी सब्जी बूंदिया का व्यवस्था की गई है ।।
समाज के सभी लोगो ने अगले वर्ष इसे और वृहद रूप से करने का संकल्प लिया है।इस भंडारे के सफल संचालन में संयोजक प्रशांत बरनवाल, महेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, विक्की बरनवाल, जितेंद कुमार, जितेंद प्रसाद (साई), शंकर कुमार, जितेंद कुमार (LG) , शिवनाथ प्रसाद, कंचन कुमार, राकेश फुंटुस, नीरज कुमार, मनोज कुमार, संगीता कश्यप, भारती प्रियदर्शिनी, निक्की बरनवाल, महेंद्र प्रसाद, ममता बरनवाल, नूतन बरनवाल, अजय राज, अभिषेक राज, भोला प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही ।
148
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *