शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराई जाएगी रामनवमी की शोभायात्रा/ जुलूस जिलाधिकारी

Live News 24x7
4 Min Read
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जारी किए गए संयुक्त आदेश में में कहा गया है कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व  06 अप्रैल 2025 को मनाये जाने की सूचना है। इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी को  निर्देश दिया गया कि रामनवमी तथा चैती नवरात्र के अवसर पर निकलने वाले जुलूस एवं शोभा यात्राओं के सभी मार्गों पर लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।
 विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला में कुल 315 स्थानो को चिन्हित कर  दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अंतर्गत सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल 120 जगहों पर, चकिया में 41, पकड़ीदयाल में 54, ढाका में 44, रक्सौल में 13 एवं अरेराज अनुमंडल अंतर्गत कुल 43 स्थानो पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल स्तर,प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर भी क्विक रिस्पांस टीम के गठन करने का निर्देश दिया गया है।
    जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो 24 घंटा कार्यरत रहेगा। इसके लिए तीन पालियों में दंडाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष 06252- 242418 पर कार्यरत रहेगा, जिस पर कोई भी सूचना दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त जिला के सभी  अनुमंडल कार्यालय में भी अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
    जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक जुलूस का पूजा समिति की ओर से दो वीडियोग्राफर एवं प्रशासन की ओर से एक वीडियोग्राफर के द्वारा वीडियोग्राफी कराई जाए। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी जुलूस पर निगरानी रखा जाए।  पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जुलूस के आसपास सिविल ड्रेस में  काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो चप्पे-चप्पे  पर नजर रखेंगे।
     जुलूस एवं शोभा यात्राओं में डीजे बजाने एवं आपत्तिजनक नारा /संगीत बजाये जाने को पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है एवं सख्त निर्देश दिया गया है कि उल्लंघन करने पर पूजा समितियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
      सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जारी किए गए संयुक्त आदेश के अनुसार  ससमय  अपने प्रतिनियुक्ति  स्थल पर निश्चित रूप पहुंच कर आसपास की सभी स्थितियों पर नजर बनाए रखेंगे तथा जुलूस की समाप्ति एवं मूर्ति विसर्जन होने के बाद स्थिति सामान्य होने तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहेंगे।
      रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस विभाग की साइबर टीम सक्रिय कर दी गई है जो सोशल मीडिया पर चल रहे पल-पल की घटनाओं पर नजर रख रही है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार का संवेदनशील पोस्ट करने पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा। अगर कोई व्यक्ति बिना इसकी सत्यता की जांच किए पोस्ट को फॉरवर्ड कर रहा है तो उसे भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।
   जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला के नागरिकों से अपील की गई है कि रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में  संपन्न करेंगे। इस अवसर पर डीएम और एसपी के द्वारा सभी जिला वासियों को शुभकामनाएं दी गई है।
167
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *