अशोक वर्मा
सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला मे स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित 15 दिवसीय बारह ज्योतिर्लिंगम मेला का उद्घाटन हुआ।उदघाटन समारोह मे विहार के विभिन्न सेवाकेंद्र से वरिष्ठ बीके बहने एवं भाई पधारे थे।मुख उद्घाटन के बाद अतिथियो द्वारा बारी बारी से सभी द्वादश शिव लिंग का उद्घाटन फीता काटकर , नारियल फोड़कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।सेवाकेंद्र प्रभारी ने सभी अतिथियो का स्वागत बूके देकर तथ शाल ओढाकर किया।संबोधन मे वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने कहा कि मेला मे इकठ्ठे सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगम का दर्शन करेगे,जो सभी के लिये सौभाग्य की बात होगी।परम पिता शिवबाबा हमारे पिता है और भारत की भूमि पर कल्याण करने आये है,अभी सभी के लिए सुनहरा अवसर है,अपनी झोली भर ले।बेगूसराय की प्रभारी बीके कंचन बहन ने एकादशी व्रत पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ साथ उन्होने कहा कि परिवर्तन के दौर मे सभी को भाग्य बनाना चाहिए। बीके शशि भाई ने कहा कि कल्प के समापन का नजारा स्पष्ट दिख रहा है।बीके प्रफुल्ल भाई ने बारह ज्योतिर्लिंगम पर विस्तार से प्रकाश डाला,बीके अशोक वर्मा ने कहा कि संस्था के स्थापना के समय बाबा ने कहा धा कि अणु बम बनेगा और उसी से परिवर्तन होगा।इस बात को दुनियावालो ने पहले तो अनदेखा किया लेकिन जब हिरोशिमा पर बम गिरा तो सभी ने माना।
250