केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 गया में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
गया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 गया में दो दिवसीय संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स एवं खो-खो बालिका वर्ग का रंगारंग शुभारंभ हुआ।
कल उद्घाटन के अवसर पर स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पी एस मन्हास ‘एवीएसएम’ उपस्थित थे। लेफ्टिनेंट जनरल पी एस मन्हास ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और पूरे जज्बे और जोश के साथ खेलने की सीख दी है।विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एकेडमिक प्रदर्शन के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसी के अंतर्गत संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों की लड़कियों के लिए एथलेटिक्स एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन स्थल केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 गया को बनाया गया है। यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। यहां जीतने वाली छात्राएं केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मी, 400 मीटर, 800 मीटर, 3000 की दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो एवं खो-खो जैसी गतिविधियों का आयोजन किया  गया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन श्रीमती टी. सुल्ताना ने किया है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श पंकज एवं वीरेंद्र कुमार यादव,  सविंद्र कुमार पांडेय, डॉक्टर निर्मला कुमारी, मुख्तार अंसारी, विवेकानंद, संदीप कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।
समापन सत्र के अवसर पर पुरस्कार वितरण हेतु लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी उपस्थित थे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं खेल में अच्छे तरीके से आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं। इस कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य  नवनीत कुमार ने किया है।
109
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *