नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सरकारी भवनों का निरीक्षण किया गया

Live News 24x7
2 Min Read
गया। मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के भवन के चयन हेतु नगर आयुक्त, गया नगर निगम, अभिलाषा शर्मा के द्वारा गया नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सरकारी भवनों का निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम नारायण चूहा स्थित एस. आई. पी . योजना से निर्मित विश्राम गृह सह शौचालय का निरीक्षण किया गया है।  ज्ञात होगी मुख्यमंत्री वृद्ध जन आश्रय स्थल योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें बिहार के सभी मुख्य शहरों में 50 बेड का वृद्ध जनों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए किसी सरकारी भवन एवं सरकारी भवन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भाड़े पर भवन का लिया जाना है। आश्रय स्थल में वृद्धि जनों के लिए बेड , शौचालय ,तीनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा । इसके अतिरिक्त वृद्धि जनों को योग , चिकित्सकीय सुविधा आदि उपलब्ध रहेगी,साथ ही साथ कपड़ा साफ करने हेतु लॉन्ड्री की सुविधा एवं बाल एवं दाढ़ी बनाने हेतु नाई उपलब्ध रहेंगे। वृद्धि जनों के  देखभाल हेतु नर्सिंग की सुविधा एवं फिजियोथैरेपिस्ट उपलब्ध रहेंगे। चिकित्सकीय जांच हेतु सप्ताह में दो दिन डॉक्टर आश्रय स्थल में उपस्थित रहेंगे। नगर आयुक्त  द्वारा कॉलरा अस्पताल स्थित विश्राम गृह सह शौचालय एवं गांधी मैदान स्थित विश्राम गृह सह शौचालय का भी निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण में उपनगर आयुक्त  शिवनाथ ठाकुर, नगर प्रबंधक आसिफ सेराज, कनीय अभियंता एवं सहायक   निशांत कुमार उपस्थित थे।
155
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *