गया। मुख्यमंत्री के पूर्व सचिव मनीष कुमार वर्मा को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाया जाने पर जदयू प्रदेश सचिव अरुण कुमार राव ने उनके आवास पर मिलकर हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाई दी है।उन्होंने कहा कि ऐच्छिक सेवानिवृत्त के बाद पुर्व आईएएस ऑफिसर मनीष कुमार वर्मा, नितीश कुमार के सरकार से जुड़कर लगातार योजना बनाने में योगदान दे रहे थे ,वे मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में अपने कार्य से सभी को प्रभावित कर चुके हैं वे अब जदयू पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं इससे पार्टी के संगठन में काफी मजबूती मिलेगी बधाई देने वाले में जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, जिलाअध्यक्ष प्रेम प्रकाश पटवा,विनोद यादव,महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र दास, डॉ शिवशंकर चौधरी, अरविंद प्रियदर्शी,शहजाद शाह,अजीत शर्मा, आदि थे।
155