अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन,कुछ मिडिया लोगों को दरकिनार

1 Min Read
गया। शहर के एक निजी होटल में शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई गयाजी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ है। यह होली मिलन समारोह महासभा के जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के देखरेख में किया गया है। जिसमें चित्रांश परिवार लोग शामिल हुए हैं। उस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने होली के गीतों पर जमकर झुमाया। मौके पर अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली गई। वहीं समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी है।महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है। लोग होली के दिन अपने परिवारों के साथ होली शांति पूर्वक मनाए। होली का आंनद परिवारों के साथ रहकर ही मनाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पूरे गया शहरवासियों को होली पर्व की बधाई दी है।इस मौके बिपिन कुमार सिन्हा, डॉ. मनोज, डॉ. नवनीत बिहारी शरण, कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा, राजेश सहाय, राजीव सहाय, नवीन बिहारी प्रसाद उर्फ झुन्नू, कुमार गौरव, विभूति भूषण, सुनील कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, सुनीता रानी, रीता रानी, रंजना सिन्हा, मीना सिन्हा, अन्तन धीश अमन, गौरव श्रीवास्तव, किशन राज सिन्हा, आदि मौजूद रहे हैं।
184
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *