गणतंत्र दिवस पर श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया ध्वजारोहण

3 Min Read
  • हमे अपने अधिकारों के साथ संवधान में बताये गए कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए : प्रधानाचार्य
गया। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम सिन्हा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी है। ध्वजारोहण के मौके पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं उपस्थित बच्चों में राष्ट्र गान गा कर तिरंगे को सलामी दी है। इस मौके पर इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक तरह के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है।  विद्यालय के बच्चों के द्वारा आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में सभी का मन मोह लिया गया है। सुनो गौर से दुनिया वालों… गाने पर अभिषेक, सुमंत एवं नीलेश ने डांस प्रस्तुत किया वहीं संदेसे आते हैं..  गाने पर सीता, रिशु और मनीषा की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया है। फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी… गाने पर अनामिका, चांदनी एवं निधी डांस प्रस्तुत किया वहीं नंदिनी कुमारी ने देश रंगीला.. गाने पर सबो को झूमने पर मजबूर कर दिया है। आई लव मय इंडिया… गाने पर निशु एवं चित्रा वहीं निहारिका व निशा ने जलवा जलवा.. गाने पर डांस प्रस्तुत किया। प्रिया, तन्नू एवं निशु ने वो देश मेरे..  गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस में बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस एवं देश के वीर जवानों के रूप में देश की महान गाथा का दिखलाया है।
इस मौके पर अपने सम्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम सिन्हा ने कहा कि आज हमारे लिये बहुत ही गौरव का दिन है। आज हम आजाद भारत देश मे अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहें हैं। आज के दिन ही हमे अपना संबिधान मिला जिसके तहत हमे कई अधिकार मिले हैं। इन अधिकारों के साथ हमे कुछ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना है। हमारे संबिधान में बतलाया गया है कि हमे अनुशासन में रहना है। अनुशासन ही देश को महान बनाता है। आज के दिन हमे अपने उन स्वतन्त्रता सेनानियों को भी याद करना चाहिए जिनके कारण आज हम स्वाधीन भारत मे सांस ले रहें हैं। हमे हर हाल में अपनी स्वाधीनता को बचाये रखना है। इस मौके पर पूरे विद्यालय परिसर के तिरंगे बैलून व तिरंगे कलर से सजाया गया है।
109
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *