जन सहभागिता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी एवम् कार्यशाला

2 Min Read
बलिया  दिनांक- 05/06/2033 को गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली (Mission Life),   जन सहभागिता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी एवम् कार्यशाला का आज्योजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं जन सहभागिता विषय पर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें  आदरणीय  प्राचार्य – प्रोफेसर नीरजा सिंह  ने समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं /  छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का  संचालन सुश्री शिवांगी मिश्रा सहायक आचार्य ( संगीत गायन) द्वारा किया गया।
 आयोजित संगोष्ठी में सर्वप्रथम  प्राचार्य महोदया ने  शांति पाठ के मंगल उच्चारण  से संगोष्ठी का प्रारंभ किया।  तत्पचात पर्यावरण क्या है? प्रदूषण कैसे फैलता है! इससे बचने का उपाय क्या है! इन सभी बातों पर अपने विचारो को प्रस्तुत करते हुए सभी को सतर्क और जागरूक किया। साथ ही उपस्थित सभी लोगो को प्राचार्य प्रो० नीरजा सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण (मिशन लाइफ)की  प्रतिज्ञा  दिलाई गई । कार्यक्रम के इसी कड़ी में पॉलिथीन मुक्त भारत के उद्देश्य से तथा पालीथिन/ प्लास्टिक के दुरुपोग को कम करने हेतु छात्राओं के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमे प्राचार्य महोदया ने पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णत: बंद कर, कपड़े के थैली को उपयोग में लाने  के लिए आवाहन किया। साथ ही खाली पानी की बोतल अप्रयुक्त (सिंगल यूज्ड) में पॉलिथीन को भरकर   ईको ब्रिक्स बनाना सिखाया तथा इको ब्रिक्स के विभिन्न उपयोग की जानकारी भी प्रदान की गई।  तदोपरांत बलिया में हनुमान गड़ी मंदिर के निकट शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान  द्वारा आयोजित आयुर्वेद ज्ञान प्रदर्शनी में  महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया/ शिक्षक/ शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर प्रातिभाग कर औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त किया  किया। कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन  प्रो० नीरजा सिंह प्राचार्य – गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया, के नेतृत्व में हुआ जिसका संचालन सुश्री शिवांगी मिश्रा सहायक (संगीत गायन) द्वारा किया गया जिसमे महाविद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्राओं ने सहभाग किया।
15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *